Jaunpur : ​राज्य आमंत्रण पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Team NSN
जौनपुर। उप क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला खेल कार्यालय बलिया के तत्वावधान में राज्य आमंत्रण पुरूष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 फरवरी तक वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया मेंं किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जौनपुर के वॉलीबाल पुरूष खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 8 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित वॉलीबाल खिलाड़ी ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी दिलीप कुमार वॉलीबाल प्रशिक्षक से सम्पर्क कर प्रतिभाग कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!