सोशल मीडिया की मदद से दीवान ने वृद्धा को परिजनों से मिलाया #NayaSaveraNetwork

Naya Savera Network

 


जौनपुर। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस कहावत को जौनपुर के जफराबाद थाने के दीवान रामनरेश सोनकर ने सच कर दिखाया है। दीवान ने सोशल मीडिया की मदद से एक वृद्ध महिला को उसके परिजनों से मिलाने का नेक काम किया है। जनपद बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र की मूल निवासिनी सुशीला पासवान (60) विगत एक साल से घर गायब हो गई थी। परिजनों ने इस बाबत थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 12 जनवरी को जफराबाद थाने में तैनात दीवान रामनरेश ने गश्त के दौरान जफराबाद के सरैया नेवादा चौराहे के पास एक वृद्ध महिला को सड़क के किनारे ठंड में कांपते देखा जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। महिला से उसका नाम पता पूछने पर वो बता न सकी।

दीवान रामनरेश ने वृद्ध महिला को कंबल ओढ़कर पहले भोजन कराया। इसके बाद महिला से बातचीत की जिस दौरान महिला ने अपना नाम और आधा अधूरा पता बताया। दीवान रामनरेश ने जौनपुर, गाजीपुर और बलिया में व्हाट्सएप और फोनकर अपने मित्रों की मदद से काफी मशक्कत के बाद महिला का पता ग्राम चांदपुर नई बस्ती थाना सहतवार जनपद बलिया होने की जानकारी मिली जिसके बाद उसके परिजनों को खबर दी। गत मंगलवार को जौनपुर पहुंचे परिजन महिला को कानूनी लिखापढ़ी के बाद अपने साथ ले गए। भांजे रामबाबू पासवान और दामाद अरविंद पासवान समेत महिला के परिजनों ने दीवान रामनरेश सोनकर को उनके इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया। दीवान रामनरेश के इस कार्य की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!