Jaunpur : ​चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, नगदी समेत हजारों के सामान चोरी

Team NSN

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत श्रीरामपुर मोहल्ले में चोरों ने बीती रात दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला स्थित जायसवाल पेंट स्टोर के स्वामी विनोद जायसवाल व बजरंग किराना स्टोर के स्वामी शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का ताला टूट हुआ है जिसे देख दोनों दुकानदारों ने अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। अंदर गल्ले का ताला तोड़कर रखा हुआ नगदी व कुछ कीमती सामान चोर उठा ले गए हैं। दोनों दुकान स्वामी के मुताबिक लगभग 50 हजार रुपए नगद व हजारों रुपए का सामान गायब हैं जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!