Jaunpur : दीन-दुखियों की सेवा ही प्राणि मात्र का सबसे बड़ा धर्म: डाॅ. उमेश चन्द्र

Team NSN

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। श्री ब्रह्मबाबा मानव कल्याण ट्रस्ट तियरा द्वारा संचालित निर्वासित जन हेतु पुनरुत्थान कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड क्षेत्र स्थित खुदीपट्टी गांव में गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है तथा परोपकार और दीन-दुखियों की सेवा ही प्राणि मात्र का सबसे बड़ा धर्म है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय तिवारी उर्फ साधू व संचालन उ.प्र. माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के जिला मन्त्री ठाकुर प्रसाद तिवारी, संतोष उपाध्याय, ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी, शेषमणि मिश्र, देवेश सिंह, सूरज, सोमेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!