Jaunpur : ​श्रीराम पीजी कालेज निगोह यादवेश क्रिकेट मेला के क्वार्टरफाइनल में

Team NSN

सूरज जायसवाल
नौपेड़वा, जौनपुर। यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेला के 41वें संस्करण में शनिवार का मुकाबला श्रीराम पीजी कॉलेज निगोह और प्रमुख टिंबर मार्ट नौपेड़वा के बीच में खेला गया। टॉस जीतकर श्रीराम पीजी कॉलेज निगोह ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम पीजी कॉलेज निगोह की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। तुषार ने 78 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। शिवम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 28 रन लेकर 3 सफलताएं अर्जित की। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रमुख टिंबर मार्ट नौपेड़वा की टीम ने 130 रन पर सिमट गई। गुलाब निषाद ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 15 रन देकर 2 सफलता अर्जित किया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच तुषार रहे। इस मैच के अंपायर अरुण यादव और धर्मेंद्र यादव रहे।कमेंट्री दीपक यादव ने किया। स्कोरिंग हरिओम निगम व सुंदरम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी अभिषेक पाठक व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा धनियामऊ के प्रबंधक अजय कुमार रहे। अन्त में आयोजक मंगल यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!