पड़रछा गांव निवासी प्रोफेसर की मुंबई के मलाड स्टेशन पर चाकू मारकर हत्या

 नया सवेरा नेटवर्क

 पड़रछा गांव निवासी प्रोफेसर की मुंबई के मलाड स्टेशन पर चाकू मारकर हत्या

ट्रेन से उतरने के विवाद में हुई वारदात,आरोपी गिरफ्तार

a-professor-from-padarcha-village-was-stabbed-to-death-at-malad-station-in-mumbai

चंदवक, जौनपुर । क्षेत्र के पड़रछा गांव निवासी प्रोफेसर की मुंबई के मलाड स्टेशन पर शनिवार शाम ट्रेन से उतरते समय हुए विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह वहीं एक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े पिता सुनील कुमार सिंह सहित अन्य परिजन मुंबई रवाना हो गए। मृत प्रोफेसर के पिता अनिल सिंह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कमांडों है वह भी मौके पर पहुंच गए हैं।

a-professor-from-padarcha-village-was-stabbed-to-death-at-malad-station-in-mumbai  

       पड़रछा गांव निवासी कमांडों अनिल कुमार सिंह के पुत्र डा. आलोक कुमार सिंह मुंबई के विले पार्ले स्थित एन एम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम कॉलेज से आवास पर लोकल ट्रेन से जा रहे थे। मलाड स्टेशन पर उतरने के दौरान एक युवक से विवाद हो गया। वह उतरने के लिए आगे बढ़ने को कह रहा था।आगे महिलाओं के होने के कारण प्रोफेसर ने उसे टोका जिस पर वह आक्रोशित हो गया। गेट से उतरने के दौरान धारदार हथियार से पेट में वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गिर पड़े। सूचना पर जीआरपी व स्टेशन मास्टर पहुंच गए।इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने रात में ही आरोपी ओमकार शिन्दे निवासी पठान वादी मलाड ईस्ट को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा में तैनात कमांडों पिता अनिल कुमार सिंह व गांव से बड़े पिता पूर्व शिक्षक सुनील कुमार सिंह व अन्य परिजन मुंबई रवाना हो गए। होनहार प्रोफेसर की हत्या से जहां पत्नी पूजा व मां मंजू का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

Post a Comment

0 Comments