Azamgarh : ​कंधरापुर पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी

आजमगढ़। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) की चोरी करने वाले फर्मों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 सितम्बर 2025 को अविनाश चन्द्र राय सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य कर सचल दल आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे आजमगढ़ के निकट वाहनों की चेकिंग में यह पाया गया कि क्रेता/विक्रेता द्वारा अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर Old Iron Scrap का अवैध परिवहन किया जा रहा था। विस्तृत जांच में यह भी प्रकाश में आया कि विक्रेता फर्म विद्या ट्रेडर्स रायपुर (छत्तीसगढ़) तथा क्रेता फर्म अविराज ट्रेडिंग शिमला (हिमाचल प्रदेश) सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा फर्जी जीएसटी पंजीकरण एवं सरकारी प्रपत्रों का दुरुपयोग कर संगठित रूप से कर अपवंचन करते हुए राजस्व को हानि पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कन्धरापुर में धारा 3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना व0उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा की जा रही है।
विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र राजहरन राय निवासी वार्ड नम्बर 2 झिटकहिया थाना आदापुर, जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई। इसी क्रम में 10 मार्च 2026 को विवेचक व0उ0नि0 रमेश कुमार ने साइबर सेल जनपद आजमगढ़ के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल व आरक्षी राहुल सिंह के सहयोग से अभियुक्त को माँ अम्बे स्क्रेप मार्ट अवधेश चौक मोतीहारी (बिहार) से गिरफ्तार किया गया। मौके पर मौजूद एक अन्य अभियुक्त मधुसूदन पुत्र स्व0 राजेश्वर प्रसाद निवासी अवधेश चौक मोतीहारी थाना नगर जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से टैक्स इनवॉयस से संबंधित रजिस्टर एवं 2 लाख रूपये नकद धनराशि बरामद हुई। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

25 हजार ईनाम की घोषणा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विवेचना टीम, साइबर सेल टीम एवं सहयोगी पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु 25,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा किया है।

अभियुक्तों के पास ये हुये बरामद
पकड़े गये अभियुक्तों के पास से टैक्स इनवॉयस रजिस्टर (माँ अम्बे स्क्रेप मार्ट), 500-500 के नोटों की 4 गड्डियां (कुल 02,00,000) 1 मोबाइल (ओप्पो, काला रंग), 1 रजिस्टर, 70 टैक्स इनवॉयस बरामद हुआ है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त
राजेश कुमार पुत्र राजहरन राय निवासी वार्ड नम्बर 2 झिटकहिया थाना आदापुर जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार, वेदवीर पुत्र सेवक राम निवासी ग्राम महमदपुर अमिलईया थाना जहानागंज जिला फर्रुखाबाद, विजय यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी ग्राम तकिया गोपालपुर थाना नवीन मॉडर्न जनपद श्रावस्ती एवं अविराज शर्मा पुत्र विमलेश शर्मा निवासी बी-152C प्रगति बिहार, चौधरी चट्टी के पास कल्याणपुर विकास नगर थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ कमिश्नरेट हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
व0उ0नि0 रमेश कुमार, थाना कन्धरापुर, उ0नि0 सागर रंगू प्रभारी साइबर सेल, हे0का0 ओम प्रकाश जायसवाल साइबर सेल, का0 राहुल सिंह साइबर सेल, हे0का0 गोरखनाथ यादव एवं का0 विनय यादव थाना कन्धरापुर शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments