Jaunpur : ​जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य : अमृता देवी

Team NSN

महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के उपधान गांव में शनिवार को इं. कन्हैया लाल यादव की पत्नी अमृता देवी के सानिध्य में कंबल वितरण का कार्य किया गया। 200 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड में कंबल सौंपने के बाद अमृता देवी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे में हम लोगों को चाहिए कि अपने गांव, कस्बा, क्षेत्र में जो भी इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जो भी मदद हो वो करनी चाहिए। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अलावा भी सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी यह जिम्मेदारी है कि गरीब, बेसहारा व जरूरतमंदों की समय समय पर मदद करते रहे। इसी क्रम में आज हम लोगों ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का कार्य किया है और आगे जो भी जरूरत होगी, गरीब, बेसहारा लोगों की मदद की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता नंदलाल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!