Jaunpur : ​सड़क हादसे में पत्रकार वंदेश सिंह घायल

Team NSN

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित उत्सव होटल के पास सड़क हादसे में पत्रकार वंदेश सिंह घायल हो गये। घटना के बाद आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि पत्रकार वंदेश सिंह शुक्रवार की रात अपनी बाइक से घर जा रहे थे। वह उत्सव होटल के पास पहुंचे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये जिससे वह वहीं पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार उनके शरीर के कई हिस्सों में उन्हें गम्भीर चोट आयी है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!