Jaunpur : ​सम्राट अशोक क्लब ने सावित्री बाई फुले जयंती पर किया कार्यक्रम

Team NSN

जौनपुर। सम्राट अशोक क्लब भारत शाखा महिला विंग जौनपुर के तत्वावधान में नारी शिक्षा की जननी, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, नारी मुक्ति की प्रणेता, समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती पंचशील फूल मंडी चाचकपुर सिपाह में उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि गीता मौर्य, विशिष्ट अतिथि शालिनी मौर्य और गोल्डी सिंह संयुक्त रूप से रहीं। आकांक्षा मौर्य अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा मौर्य एवं संचालन विनीता मौर्य ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सावित्री बाई फुले की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुये अपने वक्तव्य दिये। कार्यक्रम में सम्राट अशोक क्लब परिवार के सदस्य कन्हैया मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में क्लब के जिलाध्यक्ष  गंगा प्रसाद मौर्य ने समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!