Jaunpur : सपा मल्हनी विस की मासिक बैठक हुए संपन्न

रामजीत निषाद बनाए गए विस उपाध्यक्ष
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार स्थित एक विद्यालय में समाजवादी पार्टी की मल्हनी विस की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मल्हनी विधायक लकी यादव के प्रस्ताव पर विस के सड़ेरी गांव निवासी रामजीत निषाद को विस उपाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान विस प्रभारी रामधारी पाल ने पार्टी द्वारा 27 जनवरी से शुरू होने वाले पीडीए चर्चा कार्यक्रम की जानकारी पदाधिकारियों को दी। विधायक लकी यादव ने विधायक निधि से क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के साथ ही कार्यकर्ताओं से पीडीए चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। इसके साथ ही उन्होंने विस उपाध्यक्ष बनाए गए। रामजीत निषाद को बधाई देने के साथ ही कहा कि इससे विस में पार्टी और मजबूत होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष केशजीत यादव, राजनाथ यादव, रामधारी पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी सुल्तान अहमद, संघर्ष यादव, संजय, पिछड़ा वर्ग विस अध्यक्ष संजय बिंद, बच्चा यादव, बीपी यादव ब्लॉक अध्यक्ष राहुल यादव सहित पार्टी के सेक्टर प्रभारी और विस पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन विस महासचिव राम यस यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments