Jaunpur : ​जौनपुर इकाई की काव्यगोष्ठी सम्पन्न

Team NSN

जौनपुर। शहर समता विचार मंच जौनपुर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी डॉ. मधु पाठक के संयोजन में अर्चना चौहान की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक हुई। काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रीना श्रीवास्तव रहीं। काव्य गोष्ठी सायं 4 बजे से 5.30 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही अर्चना चौहान के द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति डॉ. मधु पाठक द्वारा की गई। काव्य गोष्ठी का संचालन डॉ. मधु पाठक ने किया।
काव्य गोष्ठी में डॉ. रीना श्रीवास्तव ने 'मेरा वजूद', डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने 'अदरक', डॉ. सुमन सिंह ने 'खामोशी', डॉ. नीलू सिंह ने 'पहिलै प्रकृति', चेतना प्रकाश चितेरी ने 'प्रतीक्षा', डॉ. मधु पाठक ने 'पुस्तक' रचना पढ़ी। अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा महिला रचनाकारों ने आयोजन में चार चांद लगा दिया। धन्यवाद ज्ञापन चेतना प्रकाश चितेरी ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!