Trending

​Jaunpur : जिंदा आदमी को उड़ायेंगे तोप से

Team NSN

जादूगर जे कुमार दिखाएंगे दुनिया के सबसे हैरतअंगेज कारनामे
जौनपुर। अपने नये-नये अविश्वसनीय चमत्कारों से जादू की दुनियां में तहलका मचाने वाले जादूगर जे कुमार पहली बार शहर वासियों के लिये ऐसा चमत्कार लेकर आये है जिसे देखकर लोगों के रोगटे खड़े हो जायेंगे। जादूगर जे कुमार तेज गति से उड़ने वाला हेलीकॉप्टर राजकमल टाकीज के जादुई मंच पर दिखायेंगे। जिंदा आदमी को तोप से उड़ा देंगे। जादूगर जे कुमार अपने हैरतअंगेज जादुई करिश्मों के साथ 55 लोगों की टीम के साथ यहां आये हैं। विश्वरंगमंच पर 21 हजार 101 हाउसफुल शो पूरा करने के बाद भी पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ अपने जादू कला से लोगों को सम्मोहित कर रहे हैं। उनकी कला से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों के नामचीन हस्तियों ने उन्हें सम्मानित किया है। जादूगर जे कुमार का जादुई चमत्कार 22 दिसंबर दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा। उद्घाटन शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य द्वारा किया जाएगा। गौरतलब यह है कि जादूगर जे कुमार ने हर उम्र और हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान साज-सज्जा के साथ हर जादूई आईटमों को तैयार किया है। उनके 7200 सेकेण्डस के थ्रिल पैक में तमाम बडे-बडे आईटमों के साथ हंसी से लोट-पोट कर देने वाला मनोरंजन भी है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!