Jaunpur : चाइनीज मांझे की बिकी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

Team NSN

जौनपुर। आए दिन पतंगबाजी में चाइनीज मंझे के प्रयोग के कारण दुर्घटनाएं हो रही है, जिस कारण लोग घायल हो रहे हैं और अपनी जान भी गंवा रहे हैं, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा चाइनीज मांझे की बिकी पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि जनपद में घातक चाइनीज मान्झा की बिकी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाये जाए तथा इस मांझे को विक्रय करने वाले विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किया जाना जाए। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में चायनीज मांझा बिकता हुआ पाया जाता है एवं कोई अनहोनी होती है तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध भी दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!