जौनपुर। कायस्थ संघ अन्तर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे ने नगर के हुसेनाबाद निवासी चित्रांश अजय वर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। विदित हो कि अजय वर्मा राष्ट्रीय संगत पंगत संगठन और श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर के सक्रिय नेता हैं जो विभिन्न सामाजिक संगठनों में जुड़े हैं। वहीं जिलाध्यक्ष अजय वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कायस्थ संघ अन्तर्राष्ट्रीय में 6.34 लाख सदस्य भारत में तथा 22 देशों में संस्था के प्रतिनिधि हैं। इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। वहीं जानकारी होने पर अजय वर्मा को कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय संगत पंगत के वरिष्ठ नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव कायस्थ महासभा राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा सुरेश अस्थाना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ महासभा राकेश श्रीवास्तव, बीआरपी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव पत्रकार, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव, महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, अनुपम श्रीवास्तव, कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, वरिष्ठ नेता विनय श्रीवास्तव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष, राकेश श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव पत्रकार, भाजपा नेता मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सन्तोष निगम, वरिष्ठ नेता राजेश किशोर श्रीवास्तव, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, भाजपा नेता अजीत श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव आदि लोगों ने बधाई दिया।
0 Comments