Jaunpur : ​राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की सदस्यता अभियान शुरू

Team NSN

जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में शुरुआत की गई। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एक पारिवारिक संगठन है। यह संगठन उन लोगों के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर है जो लोग कुछ करने की हिम्मत और भावना रखते हैं। जरूरतमंद और मेहनत कश लोगों का संगठन में हम स्वागत करते हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत का एक सामाजिक संगठन है जो शोषित, पीड़ित और उपेक्षित लोगों के लिए सहायतार्थ बनाया गया है। समाज के ऐसे लोगों की आवाज को बुलंद करता है जिनकी कहीं भी सुनवाई नहीं होती है तथा यह संगठन उन लोगों के सहयोग एवं उत्थान के लिए तत्पर है जो लोग कुछ करने की हिम्मत और जज्बा रखते हैं। ऐसी महान विभूतियों का स्वागत है। भारत माता की अस्मित के रक्षक व जन-जन के मानवाधिकार प्रहरी समस्त समाजसेवियों से निवेदन है कि मानवाधिकार संगठन की विचारधारा नियम व शर्तों से सहमत होने पर जनसेवा हेतु सदस्यता के लिए अवश्य जुड़े।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!