​Jaunpur : 40 वर्ष तक लगातार प्रधान रहे भगवान देव का निधन

Team NSN

शेर बहादुर यादव
सिकरारा, जौनपुर। मड़ियाहूं विकासखंड के अंतर्गत स्थित ग्रामसभा टेकरी के पूर्व प्रधान भगवान देव यादव का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि 102 वर्षीय पूर्व प्रधान भगवान देव यादव लगातार 40 साल प्रधान रहकर जनता की सेवा की। उनके निधन के बाद क्षेत्र की जनता आज भी उनके कार्यकाल को याद कर रही है। इस मौके पर समाजवादी नेता पंधारी लाल यादव, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार प्रजापति, पूर्व प्रधान काशीनाथ यादव, साहब लाल यादव ने श्रद्धांजलि दी। उनके बड़े पुत्र रपट नारायण यादव द्वारा रामघाट पर मुखाग्नि देते हुए अंतिम दाह संस्कार किया गया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!