Jaunpur : बाइक की आमने-सामने टक्कर में 2 घायल

Team NSN

श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर।
क्षेत्र के मनेछा ग्राम के मोड़ पर बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जौनपुर की तरफ से आ रहे अरमान 18 वर्ष निवासी ग्राम महुवा पवई आजमगढ़ व प्रेम चंद 28 वर्ष निवासी ग्राम चकमारूफपुर थाना खेतासराय की आमने-सामने टक्कर हो गईं जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोंधी भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमचंद को परिजन घर ले कर चले गए। वहीं अरमान को नगर के हबीब चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!