Jaunpur : ​व्यापार मंडल का प्रतिभा सम्मान समारोह 29 को

Team NSN
फैज अंसारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई गौराबादशाहपुर की एक बैठक रविवार को कस्बा स्थित दया मैरिज हाल में हुई जिसमें पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह 29 दिसंबर को दया मैरिज हाल में करने का निर्णय लिया गया। सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सभी बोर्डों के वर्ष 2024 के मेधावी छात्र व छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह तथा संचालन महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी ने किया। इस अवसर पर सुजीत जायसवाल, मो. तौफीक, दिनेश कुमार डीके, मो.फारूक, डा. विकास सोनकर, आफताब पप्पू, जावेद, मनोज कुमार, राजेश गुप्त, कन्हैया सेठ आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!