#JaunpurLive : दहेज उत्पीड़न से आजिज विवाहिता ने दी जान

Team NSN

सास, ससुर, देवर, जेठ-जेठानी पर मुकदमा
जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मठिया मढ़ी गांव में मंगलवार रात दहेज उत्पीड़न से आजिज विवाहिता ने कमरे में साड़ी से पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पिता ने दहेज उत्पीड़न में जान लेने का आरोप लगाते हुए सास, ससुर, देवर, जेठ-जेठानी सहित 6 लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता श्याम अवध यादव निवासी नई कोट बहदिया थाना खानपुर गाजीपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि पुत्री 24 वर्षीय सोनी की शादी 2019 में अजीत यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मठिया मढ़ी के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी सभी प्रताड़ित किया करते थे जिसके कारण बेटी की जान चली गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजीत यादव, सास राजमती देवी, ससुर राजेंद्र यादव, जेठ सुनील यादव, जेठानी सोनी देवी, देवर अखिलेश यादव के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!