#JaunpurLive : जीतू या हारु बनाऊंगा आपके गांव की सड़क : अशोक सिंह

Team NSN


जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी अशोक सिंह ने बदलापुर क्षेत्र में कई गांवों का भ्रमण कर लोगों से वोट की अपील की। क्षेत्र के मरूगुपुर गांव में पहुंचे अशोक सिंह से बिंद बस्ती के लोगों ने भाजपा को लेकर नाराजगी जाहिर की। बस्ती के लोगों ने बताया की गांव की बस्ती में आने के लिए रास्ता नही है लेकिन भाजपा विधायक शिकायत के बाद भी कुछ नहीं कर रहे,गांव के लोग रास्ते की समस्या से परेशान है। ऐसे में अशोक सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया की चुनाव के बाद वो जीते चाहे हारे लेकिन बस्ती का रास्ता जरूर बनेगा। अशोक सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को भरोसा दिलाया की उन्हे बिजली मुफ्त मिलेगा और शादी के समय लड़कियों को सिलाई मसीन भी उनके द्वारा दिया जाएगा। अशोक सिंह ने गांव वालो को अपनी पार्टी की नीतियों और अपने मेनिफेस्टो के बारे में जानकारी दी।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!