जनता व कार्यकर्ता हमारी ताकत: सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork

 नया सवेरा नेटवर्क

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करें अधिकारी

मछलीशहर,जौनपुर। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने जिला पिछड़ा मोर्चा कार्यालय के  सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की किसी संगठन के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उनका काम और सम्मान दोनों बराबर होता रहे यह सुनिश्चित करना होगा। पार्टी पदाधिकारियों ने सांसद को अवगत कराते हुए कहा की निचले स्तर से आ रही शिकायतों विशेषकर थानों व तहसीलों में समस्याओं के निस्तारण में हो रही लेटलतीफी का मामला उठाया। सभी लोगों ने कहा कि सरकार ईमानदारी पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से काम करना चाहती है लेकिन जिला व पुलिस प्रशासन सरकार की नीतियों को अक्षरश: पालन नहीं करा पा रहा है जिसके कारण लोगों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले स्तर पर व लखनऊ तक भागदौड़ करना पड़ता है। सांसद ने कहां जनता व कार्यकर्ता हमारी ताकत है। उन्होंने कहा मैं स्वयं संगठन की कार्यकर्ता रही हूं। मेरे लिए जनता व कार्यकर्ता सर्वोपरि है। मै पाजिटिव सोच के साथ काम करती हूं। सांसद ने दो टूक कहा कि जिस जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के बल पर  हम सत्ता में आए हैं उनके साथ कोई भी किसी भी विभाग का कर्मचारी दुर्व्यवहार करेगा हमारी सरकार उससे सख्ती से निपटने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि जांच में कोई भी विभाग का कर्मचारी अगर दोषी पाया जाता है तो मुख्यमंत्री उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हैं। इस मौके पर राम लखन मौर्य ,गोपीनाथ मिश्रा ,रवि पटवा क्षअय जायसवाल रितु पटेल शशि पांडे वर्षा सिंह रेखा पाल वंदना पटेल, संगीता पटेल, संदीप गुप्ता , राजेश गुप्ता ,उत्कर्ष शुक्ला,विवेक पाठक रजीत पाठक रज्जू देवी निकिता मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा ने किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

Post a Comment

0 Comments