दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर समितियों में आक्रोश | #NayaSaveraNetwork

Naya Savera Network

दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर समितियों में आक्रोश | #NayaSaveraNetwork

विसर्जन कुंड का दृष्य।


 नया सवेरा नेटवर्क

भारी अव्यवस्थाओं का लगा आरोप, विसर्जन 5 को

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उकनी गांव में स्थित श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर भारी दुर्व्यस्थाओ के बीच आज यानी दशहरा के दिन बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न सैकड़ो पंडालों में स्थित लगभग 500 से अधिक श्री दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस सम्बंध में जहाँ प्रशासन विसर्जन स्थल पर व्यवस्था चाक चौबंद होने का दावा कर रहा है वही श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने विसर्जन स्थल पर व्याप्त दुर्व्यस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस सम्बंध में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि ने बताया कि हर साल प्रशासन नवरात्र महोत्सव के पूर्व प्रतिमा विसर्जन को लेकर बड़े बड़े दावे करता है लेकिन प्रशासन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण रूप से गैर जिम्मेदारी एवं लापरवाही दिखाते है जिसके कारण हर साल पूजा समितियों को भारी कठिनाई उठाने के साथ साथ बड़ी दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में स्थापित लगभग 500 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन उकनी स्थित विसर्जन स्थल पर होता है जहाँ न तो ठीक से विसर्जन कुण्ड की खुदाई हो पा रही है और न ही उसमें जल भरने की स्थायी व्यवस्था है। इतना ही नहीं स्थल पर ठीक से साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था न होने से लोगों को तमाम कठिनाई उठानी पड़ती है साथ ही कुण्ड की व्यवस्था ठीक न होने से दुर्घटना का भी भय बना रहता है। प्रसाशन एक दो दिन में केवल कुछ घास की सफाई करवाकर एवं पानी भरवाकर प्रतिमा विसर्जन ठीक से सम्पन्न कराने का दावा करता है जिससे क्षेत्र की पूजा समितियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र के उकनी में स्थित श्रीदुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर प्रतिमा विसर्जन की समुचित व्यवस्था कराए जाने की माँग की है।


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!