#JaunpurLive : हवसी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, बताने पर दी जान से मारने की धमकी


 
जौनपुर । रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया ​है। एक सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर गौराबादशाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
जौनपुर के एक गांव में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है।  इसमें पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता पर पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने बताया कि आठ साल पहले उसकी दूसरी शादी पिंटू गौतम के साथ हुई थी। तब उसकी बेटी आठ साल की थी। आरोप है कि पिंटू आदतन शराबी और अपराधी प्रवृति का है। उसकी नियत प्रार्थी की बेटी के प्रति ठीक नहीं थी।  
आरोप है 26 जनवरी को वह काम पर गई, तब घर पर पति पिंटू  व 11 वर्षीय बेटी घर पर थे। काम से लौटने पर बंद कमरे में बेटी रो रही थी। बेटी से बात की तो उसने आपबीती बताई। आरोप है कि पिता ने बेटी से गलत काम किया। इस बात का विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट और गालीगलौज की गई। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना से भयभीत प्रार्थी ने अपनी बेटी को लेकर आजमगढ़ स्थित मायके चली गई। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ गौराबादशाहपुर थाने पहुंची और घटना के संबंध में तहरीर दी है। मामले में थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी पिता की गिरफ्तार कर लिया गया है। उचित कार्यवाही की जाएगी।


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments