धान खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
धान खरीद न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज,जौनपुर। नगर के नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद ना होने पर नाराज किसानों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ यादव के नेतृत्व में सोमवार को क्रय केंद्र पर प्रदर्शन किया। नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ यादव के नेतृत्व में किसानों की धान खरीद न होने पर किसानों के साथ प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र के प्रभारी पर विभिन्न आरोप लगाया। किसान उदय प्रकाश सिंह अधिवक्ता लव-कुश मौर्या संदीप यादव शेखवलिया राधेश्याम प्रजापति दिपाई पुर इंद्रजीत सिंह हनुमान बिंद निवासी कोतरहां आदि ने बताया कि वे लोग मंडी समिति क्रय केंद्र पर कई दिनों से अपना धान बेचने के लिए पड़े हुए हैं लेकिन क्रय केंद्र पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान खरीद मनमाने ढंग से केंद्र प्रभारी द्वारा कराया जा रही है। किसानों का आक्रोश देखकर केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए। फिलहाल किसान नेता राम तीरथ यादव ने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दी। एसडीएम के आ·ाासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3y1btVv


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!