न्याय का देवता माना जाता है भगवान चित्रगुप्त को:राकेश | #NayaSaberaNetwork


न्याय का देवता माना जाता है भगवान चित्रगुप्त को:राकेश | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
शोभा यात्रा में कायस्थ समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा
कायस्थ लोगोें ने विधि विधान से किया कलम-दवात की पूजा
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 5680 पूर्वी उ.प्र. के प्रदेश महामंत्री/जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज ने रु हट्टा स्तिथ श्री चित्रगुप्त मंदिर में एकत्रित होकर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हवन पूजन किया। उपस्तिथ कायस्थ समाज को संबोधित करते हुए राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त परम पिता ब्राह्मा के दिव्य अंश है, पाप पुण्य के अनुसार न्याय करने वाले न्यायकर्ता यमराज भी चित्रगुप्त महाराज के आज्ञा पालक है। चित्रगुप्त एक प्रमुख हिन्दू देवता है, उन्हें न्याय का देवता माना जाता है। प्रत्येक कायस्थ को भगवान चित्रगुप्त की फ़ोटो अपने घर मे रखनी चाहिए। संरक्षक शरद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कर्म की किताब व कलम दवात है। यह कुशल लेखक है और इनकी लेखनी से जीवों को उनके कर्मों के हिसाब से न्याय मिलता है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्याम रतन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, दयाशंकर निगम, संजीव श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अमित निगम, राम मोहन श्रीवास्तव, राजन वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, अजय आनंद, राकेश श्रीवास्तव चुन्नू, जय आनंद, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव, ऋषिकेश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, अध्यक्ष रमेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, महासचिव श्यामलकान्त श्रीवास्तव एवं अन्य चित्रांश बंधु उपस्थित रहे। संचालन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया। वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा भव्य शोभायात्रा रूहट्टा स्थित मंदिर से हाथी घोड़ा पालकी बैंड बाजा के साथ निकाली गई। इससे पूर्व रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त के मंदिर पर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना हुई। रथ पर भगवान चित्रगुप्त खुद विराजमान थे उनकी विराट प्रतिमा शोभायात्रा में चार चांद लगा रही थी। शोभा यात्रा रूहट्टा मंदिर से उठ कर नगर के प्रमुख मार्गो ओलन्दगंज ,चहारसु  चौराहा कोतवाली चौराहा होते हुए उर्दू बाजार स्थित बारी नाथ मठ में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों के अलावा अन्य विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी शामिल होकर भगवान की पूजा अर्चना किया। इस दौरान समाजसेवियों नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों व प्रदेश राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव द्वारा जगह जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। भजन सम्राट गायक पंकज सिन्हा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिससे भक्तजन और श्रोता ओतप्रोत होते रहे। इस अवसर पर डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, नीलमणि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, साधु, दीपक, राकेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, डॉ मनमोहन श्रीवास्तव, डा. रजनीश श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, खुशबू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया व मीडिया प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने आभार जताया।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3q9eBNn


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments