एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू का भाजपा में जाना तय | #NayaSaberaNetwork

एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू का भाजपा में जाना तय | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
पारिवारिक राजनीतिक विरासत को रखा सुरक्षित
पिता सुरेंद्र सिंह भाजपा किसान मोर्चा के रह चुके हैं जिलाध्यक्ष
दादा स्व. रामलखन सिंह स्वतंत्रता सेनानी व विधायक रहे
हिम्मत बहादुर सिंह
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू के भाजपा में शामिल होने के रास्ते साफ हो गये हैं। काफी दिनों से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। अब यह अटकलें वास्तविकता बदलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश स्तर की भाजपा की ज्वाइनिंग कमेटी ने हरी झंडी दे दी है हलांकि अभी अधिकृत रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है लेकिन इतना तय है कि आगामी विधान परिषद सदस्य का चुनाव वह भाजपा के टिकट पर ही लड़ सकते हैं। उनके भाजपा में जाने की आहट होते ही सियासी पारा जनपद का चढ़ गया है। उनका राजनीतिक कद वैसे भी काफी बढ़ चुका है। पिछला विधान परिषद सदस्य का चुनाव उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर कर विजय हासिल कर चुके हैं। उनकी सामाजिक व राजनीतिक विरासत साफ सुथरी है इसलिए वे भाजपा में आसानी से शामिल हो सकते हैं। वह अपने छह साल के कार्यकाल में अपनी राजनीतिक विरासत एवं साफ सुथरी छवि को बरकरार रखने में कामयाब रहे। वह बसपा के  एमएलसी रहने के बावजूद विधानसभा सत्र के दौरान जब राष्ट्रीय हित का मुद्दा आया तो उन्होंने पार्टी को दरकिनार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में आगे आकर बयान भी दिया। जब वह योगी आदित्यानाथ के समर्थन में आगे आये तो उसी समय यह तय हो गया था कि आगे आने वाले समय में बृजेश सिंह प्रिंसू भाजपा का दामन थाम सकते हैं। ज्ञातव्य हो कि बृजेश सिंह प्रिंसू की राजनीतिक हैसियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 2010 से करंजाकला विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए और 2012 में प्रदेश में जब सपा की सरकार बनी तो एक मत से अविश्वास प्रस्ताव आया लेकिन उसके उपरांत हुए उपचुनाव में उन्होंने करंजाकला ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए और 2016 में विधान परिषद के स्थानीय निकाय के चुनाव में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए। उनसके पिता सुरेंद्र प्रताप सिंह करंजाकला ब्लॉ के ब्लॉक प्रमुख रहे और भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। वहीं दादा स्व.रामलखन सिंह स्वतंत्रा संग्राम सेनानी रहे तथा रारी विधान सभा वर्तमान में मल्हनी से विधायक भी रहे। उनको राजनीतिक विरासत परिवार से ही मिली है और उस विरासत को वह काफी सजगता से बरकरार रखे हैं। 

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3cj0zR2


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments