मेहनत और संघर्ष के बल पर उत्तर भारतीय समाज ने किया विकास–उदयप्रताप सिंह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई के सर्वांगीण विकास में उत्तर भारतीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तर भारतीय समाज ने अपनी मेहनत और संघर्ष क्षमता के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यही कारण है कि उत्तर भारतीय समाज को राजनीति में सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा सायन कोलीवाड़ा के फ्लैंक रोड स्थित भाजी मार्केट में आयोजित चौपाल में बोलते हुए मुंबई भाजपा के प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास लेकर आगे बढ़ रही है। उत्तर भारतीय समाज के आशीर्वाद और साथ से ,भारतीय जनता पार्टी, अगले वर्ष मुंबई महानगरपालिका चुनाव में बहुमत साबित करेगी। चौपाल का सुंदर आयोजन वार्ड 177 के अध्यक्ष दुर्गा गुप्ता तथा महामंत्री मनोज जायसवाल ने किया । इस अवसर पर नगरसेविका नेहल शाह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष
विनय दुबे ,मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।ज्ञातव्य है कि उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा मुंबई के सभी 227 वार्डों में  लगातार चौपाल का आयोजन कर उत्तर भारतीय मतदाताओं के साथ संबंधों को और मजबूत कर रही है। सायन कोलीवाडा के चौपाल में भारी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3neCa5y


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!