पवन सिंह की फिल्‍म ‘बॉस’ ने यूपी के बाद बिहार में भी मचाया धमाल

Team NSN

भोजपुरी के पावर स्‍टार पवन सिंह और मशूहर निर्माता की मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘बॉस’ का जलवा भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खूब देखने को मिल रहा है। पहले इस फ़िल्म ने यूपी के सिनेमाघरों में धमाल मचाया और अब यह फ़िल्म बिहार में भी कमाल कर रही है। फ़िल्म को लोगों ने हाथोंहाथ लिया है। फ़िल्म को बिहार में भी बंपर ओपनिंग मिली है। 'बॉस' पवन सिंह के अब तक की सबसे अमेजिंग फ़िल्म बन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है।





इसको लेकर पवन सिंह और प्रेम राय ने कहा कि 'बॉस' एक्शन बेस्ड फ़िल्म है और कोविड की वजह से लंबे समय बाद दर्शकों ने सिनेमा का रुख किया है। लोगों को फ़िल्म खूब पसंद आ रही है। कहानी से संवाद तक बेहद कॉम्युनिकेटिंग हैं। हमने इस पर बहुत काम किया है। इसलिए हम उन दर्शकों से भी अपील करेंगे, जिन्होंने अब तक यह फ़िल्म नहीं देखी, वो जरूर इस फ़िल्म को देखें। ये आपकी फ़िल्म है।





फ़िल्म का निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हुआ है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं। निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं। फ़िल्म में पवन सिंह के साथ अर्सिया, चांदनी सिंह, महेश मांजरेकर, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई प्रमुख कलाकार हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं।







from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wQnJaW


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!