निरंतर कठिन प्रयास से ही मिलेगी सफलता: शालू सोनी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
निरंतर कठिन प्रयास से ही मिलेगी सफलता: शालू सोनी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने शालू सोनी को किया सम्मानित
जौनपुर। सखी वेलफेयर फाउंडेशन एवं त्रिभुवन सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 3 के तहत टीडी इंटर कॉलेज सभागार में नारी शक्ति सम्मान समारोह एवं मेंस्ट्रअल हाइजीन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2020 में चयनित शालू सोनी तथा चिकित्सा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली डॉ स्पृहा सिंह एवं डॉ रजनी चौरसिया को नारी शक्ति सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर शालू सोनी ने कहा कि आज समाज की सोच बदल रही है। अब वह समय नहीं रहा, जब बेटियों के पैदा होने पर अफसोस किया जाता था। 




आज लगातार प्रयास से लडि़कयां प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी हमें अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए तथा निरंतर कठिन प्रयास से ही जीवन में सफलता मिलेगी। महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभ लेते हुए निरंतर शिक्षा ग्रहण करके आगे बढ़ते रहना चाहिए। डॉ स्पृहा सिंह एवं डॉ रजनी चौरसिया ने किशोरियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान किया तथा कहा कि माहवारी स्वच्छता ही नारी स्वास्थ्य का मूल मंत्र है। तसनीम जैदी, सुजाता जायसवाल, शीला राय एवं सुहानी शाह ने बालिकाओं में नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया। 




संचालन संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता तथा आभार महासचिव तूलिका श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। आयोजक प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह एवं संयोजक डॉ उदय सिंह ने नारी सशक्तिकरण की दिशा में सखी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

*जौनपुर बैकर्स परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BlzpTQ


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!