साझा संकलन अन्न-देवता का लोकार्पण के साथ वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट का किया गया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
साझा संकलन अन्न-देवता का लोकार्पण के साथ वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट का किया गया अभिनंदन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय जनभाषा प्रचार समिति एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को मुन्ना बिष्ट कार्यालय..सिडको बस स्टॉप ठाणे पश्चिम में वरिष्ठ साहित्यकार भुवनेंद्र सिंह बिष्ट के 95 वें अवतरण दिवस पर संस्था द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया गया।वरिष्ठ साहित्यकार बिष्ट जी के जन्मदिन के उपलक्ष में विशेष काव्य गोष्ठी रखी गई तथा उत्कृष्ट साहित्यकारों द्वारा किसान पर लिखित कविता संग्रह. "अन्न-देवता " का लोकार्पण किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार,समाज सेवी नरेंद्र सिंह गहरवार ने की तथा‌ मुख्य अतिथि एवं सत्कार मूर्ति भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट,विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार, अवधी के सरताज रमाशंकर मिश्र "राज सुमन" जी,वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह शेट्टी,दिनेश सिंह,साहित्यकार बीआर चौहान, विद्यावाचस्पति विधु भूषण त्रिवेदी, रामजीत गुप्ता,दिनेश सिंह,वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही, संतोष कुमार पांडे(पत्रकार),नागेंद्र नाथ गुप्ता,युवा कवि पवन तिवारी एवं रमेश सिंह उपस्थित थे। सत्कार मूर्ति भुवनेंद्र सिंह बिष्ट को सभी साहित्यकारों ने मिलकर साल, श्रीफल,पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान साल श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर किया गया तथा सभी ने अपनी अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध किया। उपस्थित साहित्यकारों में ठाणे एवं मुंबई से अनिल कुमार राही,संजय द्विवेदी, एडवोकेट अनिल शर्मा,विनय शर्मा दीप,डॉ आनंदी सिंह रावत, शिल्पा सोनटक्के, प्रभा शर्मा 'सागर', विनयकुमार सिंह (गोल्ड- मेडलिस्ट), शारदा प्रसाद दुबे,डॉक्टर वफा सुल्तानपुरी,जवाहरलाल निर्झर, के एस मिश्रा, उमेशचंद्र मिश्र 'प्रभाकर', रमाशंकर यादव,शिव शंकर मिश्रा, कल्पेश यादव, महेश गुप्ता जौनपुरी, मनोज मैकस, तिलकराज खुराना, सुभाष चतुर्वेदी,गीतकार, गीत-संगीत- कार.. सुरेश काला, पंकज पाठक, उमाकांत वर्मा, सुशील शुक्ल 'नाचीज' आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम दो भागों में विभक्त था पहले सम्मान समारोह एवं लोकार्पण समारोह हुआ जिसका संचालन कवयित्री डॉ. प्रभा सागर शर्मा एवं रामप्यारे सिंह 'रघुवंशी' ने किया। दूसरा सत्र काव्य पाठ का रहा जिसका संचालन कवि पत्रकार विनय शर्मा 'दीप' ने की।अंत में एडवोकेट अनिल शर्मा जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का बड़े ही सारगर्भित और नपे-तुले शब्दों में सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ काव्य-गोष्ठी का समापन किया गया।

*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad



*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nMCCH8


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!