नया सबेरा नेटवर्क
नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में मनाई गई दोनों महापुरूषों की जयंती
जौनपुर। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में भी गांधी जयंती मनाने की धूम रही। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दोनों महापुरु षों के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगा प्रसाद तिवारी को जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन महान विभूतियों के द्वारा हमें नई दशा एवं दिशा देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारे। जिलाधिकारी ने गांधी के तिलिस्म के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी पद पर रहते हुए कार्य करने में कठिनाई प्रतीत हो तो सबसे निचले तबके के व्यक्ति को ध्यान में रखकर निर्णय लें कि आप के निर्णय से उसके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस तरह से निर्णय लेने में आसानी हो जाएगी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के संघर्ष, आदशर््ा एवं चिंतन के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा की उनके आदशर््ा और सादगी भरा जीवन अनुकरणीय है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामप्रकाश ने कहा कि गांधी के व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शो को जीवन में उतार लिया जाय तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम चाहे जिस पद पर हो अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन करें, यही महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। तदोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) राजकुमार द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, जनक कुमारी विद्यालय की शिक्षिका मनोरमा श्रीवास्तव, सुहासिनी मिश्रा, सयुक्तलता श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iqMCEm
from NayaSabera.com


![*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR* *Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgKR9fF2k9JuhjUbN7LCBYMFipmgRNUJREBcOZlhjQt72B4BB4KijjlwwzBg7uKebX6X0-TAV6O247kxJEbtEKX4kVR5bg5GgTSNXEVFD4i1pqLEnltevDa6ORXZVFpW3Bw49RWqAhUGcI/w320-h213-rw/WhatsApp+Image+2021-09-09+at+2.12.36+PM.jpeg)
0 Comments