विजयादशमी! | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
विजयादशमी! 

काम,क्रोध,मद,लोभ मिटाने का,
 नाम है विजयादशमी।
आसुरी वृत्तियों के नाश का
नाम है विजयादशमी।

जड़ता मिटाकर हम करते हैं,
चेतना का संचार।
बुराई पर अच्छाई की जीत का,
नाम है विजयादशमी।

चंद नोटों पर न कभी भी तू,
अपनी जमीर बेचो।
राम के चरित्र को उतारने का,
 नाम है विजयादशमी।

तृप्त न होता मन कभी भी,
विषय -वासनाओं से।
त्याग,तपस्या की राह चलने का,
 नाम है विजयादशमी।

लोक,लाज-हया,शर्म यही है,
इंसान का आभूषण।
नारी का सम्मान करने का,
नाम है विजयादशमी।

सरे राह किसी औरत की अस्मत,
अब नीलम न हो।
राम का आदर्श अपनाने का,
नाम है विजयादशमी।

सजाओ दुल्हन -सी धरा,
काटो न कोई दरख्त।
पर्यावरण में निखार लाने का,
 नाम है विजयादशमी।

अपने अंदर छिपे उस रावण को,
आज जला डालो।
एक सूत्र में विश्व को जोड़ने का,
नाम है विजयादशमी।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*डा.सोनेलाल के महाप्रयाण दिवस पर आगामी 17अक्टूबर को भवानीगंज दशहरा मेला मैदान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, अपना दल कमेरावादी के नेता विनय सिंह झगडू ने छेत्रीय जनता से की है अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाये*

*23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धान्जलि सभा # कबड्डी प्रतियोगिता # निःशुल्क चिकित्सा शिविर # स्मृति शेष अर्जुन सिंह यादव, पूर्व विधायक/पूर्व सांसद # दिनांक : 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार | स्थान : सर्व हितैषी इंटर कॉलेज मसीदा, जौनपुर # स्वागताकांक्षी : अमित यादव, 367 मल्हनी विधानसभा, जौनपुर*



*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल की ग्रैण्ड ओपनिंग 15 अक्टूबर 2021 को # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BMYRme


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!