समयसारिणी में परिवर्तन न होने पर रेल रोकने की धमकी | #NayaSaberaNetwork

समयसारिणी में परिवर्तन न होने पर रेल रोकने की धमकी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जंघई जंक्शन व जरौना से होकर गुजरने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन के समय परिवर्तन को लेकर नागरिकों ने रेल अधिकारियों से मांग की है। बुधवार को जज सिंह अन्ना के नेतृत्व नागरिकों ने जरौना स्टेशन पर एकत्र होकर कहा कि यदि ट्रेन का समय परिवर्तित नहीं किया गया तो 11अक्टूबर से प्रतिदिन जरौना से लेकर मडि़याहूं स्टेशन तक रेल यात्री ट्रेन को रोकेंगे। उनका आरोप है कि प्रयागराज से 7:30 बजे चलकर 12:30 बजे से 2 बजे तक जौनपुर पहुंचने वाली 04383 एजे ट्रेन का समय परिवर्तन किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रेन 9:30 बजे तक जौनपुर पहुंच जाए।जिससे रेल यात्री कचहरी, विद्यालय, अस्पताल, दैनिक मजदूरी करने वाले लोग समय से पहुंच सकें। उनका कथन है कि ट्रेन को पैसेंजर बना कर चलाया जाए ,जिससे लोगों की बजट पर ज्यादा असर न पड़े।  बन्द चल रही 4201 व 4202 इंटरसिटी ट्रेन भी तत्काल चलाई जाए। इस संबंध में जज सिंह अन्ना ने डीआरएम और जीएम रेलवे लखनऊ मंडल समेंत जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3DgHYke


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments