दमनकारी सरकार को जल्द देगी जनता जवाब:आमिक जमई | #NayaSaberaNetwork



दमनकारी सरकार को जल्द देगी जनता जवाब:आमिक जमई | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
तानाशाह है प्रदेश की भाजपा सरकार:फैसल
कांग्रेस, सपा, आप सहित विपक्षी दलों ने लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में उतरे
पुलिस से कई स्थानों पर हुई नोंक-झोंक, नेताओं को लिया हिरासत में
जौनपुर। लखीमपुर खीरी कांड तूल पकड़ लिया है। विपक्षी कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरने के लिए लखीमपर खीरी कूच किये लेकिन शासन प्रशासन ने उनको जाने की इजाजत नहीं दिया। विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जमकर विरोध किया। उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आमिक जमई विरोध में जब सड़कों पर उतरे तो उनके साथ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में दमनकारी सरकार को जनता सबक सिखाने क ो तैयार बैठी है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी मे किसानों की मौत पर जिलामुख्यालय पर बडी संख्या में सपाई पहुंच कर किया धरना प्रदशर््ान इतनी बड़ी संख्या सपाई देख प्रशासन के हाथपांव फूलने लगे कुछ ही देर में बडी संख्या मे पुलिस पहुंची लेकिन इतनी बड़ी सपाइयों की संख्या को काबू करना उनके बस मे नहीं था। जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा सरकार बौखला गयीं है जहां आज किसानों के ऊपर गाडियां चढ़ाई जा रही है और सरकार अपने नेताओं को बचाने का काम कर रही है। इतनी संख्या मे आज किसानों का हत्याकांड हुआ है सरकार किसानों न्याय देने के बजाय उनके उपमुख्यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा कहा जाता हैं की मरने वाले किसान नहीं अपराधी थे। इस मौके पर विधायक लकी यादव, राजबहादुर यादव, जगदीश नरायन राय,डां अवधनाथ पाल,डां जितेन्द्र यादव,हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद श्याम बहादुर पाल,श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या,आमिक जामैई अनवारु ल हक,रूकसार अहमद, दीपक गोस्वामी, आर बी यादव, मनोज मौर्या, बाबा यादव, शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्या, डां शरफराज,विकास यादव,मालती निषाद,उषा यादव सोनी यादव,अमित यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। शाहगंज संवाददाता के अनुसार लखीमपुर में चल रहे किसान आंदोलन में गाड़ी घुसने के बाद हुए हुई हिंसा में मृतकों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। शनिवार को पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर सपाइयों ने धरना प्रदशर््ान करते हुए सरकार के विरु द्ध जमकर नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार लाठी और गोली के दम पर सरकार चला रही है। इस मौके पर मनोज यादव गल्लू, अफरोज खान, नोमान अहमद, अबदुल्ला पहलवान, प्रमोद यादव, सुरेंद्र यादव, विशाल यादव, शिवेंद्र यादव, जसीम खान, प्रवीन सिंह, संजय यादव, लालता प्रसाद यादव, मकसूद हसन समेत तमाम कार्यकर्ता रहे। मडि़याहूँ सवंाददाता के अनुसार लखीमपुर खीरी में हुए हत्याकांड के घटनास्थल पर जाने के लिए निकले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके विरोध में स्थानीय तहसील परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में पहुंच कर धरना प्रदशर््ान किया जिसमें सरकार विरोधी नारे लगाए गए। धरना प्रदशर््ान करने वालों में अत्ताउल्लाह खान, राकेश मौर्या,जाहिद खान,राजेंद्र यादव,लोरिक यादव,ईशा फारु की,इजहार अंसारी गुड्डू,जहांगीर अंसारी, राना यादव,गौरी सोनकर, राजेश लोहिया समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय सपा कार्यालय पर पहुंचे सपाईयों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गिरफ्तारी से नाराज होकर केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में सपा कार्यालय से सरकार विरोधी जूलूस निकाला गया। जिसमें सरकार विरोधी नारे भी लगाए गये।जूलूस में कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया और कहा कि किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी,पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी। इस मौके पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज,पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज,महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष डा. शबनम नाज,आफताब आलम, रामसमुझ यादव प्रधान, राजेश यादव, सत्यनारायण चौहान,असलम मंसूरी,अशफाक खान,राजकुमार सरोज,कमलेश यादव,संजय पाल के अलावा अन्य सपाई मौजूद रहे।प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि 29 सपाईयों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही पूर्ण कर मुचलके पर छोड़ा जायेगा। वहीं प्रियंका गांधी एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुक्म के नेतृत्व में सड़क पर उतर गए, जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के समीप पेट्रोल पंप पर  जबरन रोक लिया गया। रोके जाने से नाराज कांग्रेसियों और पुलिस प्रशासन में तीखी नोक झोंक हुई। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों द्वारा भाजपा सरकार का पुतला फंूक दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर सभी कार्यकर्ताओ ने चक्काजाम कर दिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस मौके पर मुफ़्ती मेहंदी, धर्मेंद्र निषाद,शशांक राय, तिलकधारी निषाद, राकेश उपाध्याय, डॉ आरसी पांडे,देवानंद मिश्रा, राकेश सिंह डब्बू, आरिफ सलमानी, तौक़ीर खान,नीरज राय,ज्ञानेश सिंह, आज़म जैदी,नेसार इलाही,अमन सिन्हा, अभिमन्यु तिवारी, अजय कुमार सोनकर, अतीक,शिव मिश्र, राजकुमार मौर्या, विशाल सेठ, मोहमद आदि, अंकित,अशरफ,शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे। सिकरारा संवाददाता के अनुसार पूर्व शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर श्री शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से यह सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या व अत्याचार निंदनीय घटना का पुरजोर विरोध करते हैं।इस मौके पर राजदेव यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, आशीष पांडे, गौरव शुक्ला, सुभाष चंद सोनकर, शिवराम प्रजापति, हिमांशु शुक्ला, शिव कुमार पाल, विपिन शर्मा, गौरव गुप्ता, अमरीश शुक्ला, मोनू सरोज, पकालू गुप्ता, बादल गुप्ता बलराम यादव, जनार्दन निषाद, राहुल पांडे आज कांग्रेस जनों ने विरोध किया। मीरगंज संवाददाता के अनुसार लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध मे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने जंघई मे किसान पंचायत कर एसडीएम मछलीशहर को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन तहसील मछलीशहर के अंतर्गत जंघई बस स्टैंड पर लखीमपुर खीरी में  किसानों की कार द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में शांतिपूर्वक धरना प्रदशर््ान किया गया। धरना का नेतृत्व राजनाथ यादव जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन जौनपुर ने किया। इस मौके पर खलील, फूलचंद, धर्मराज, सुभावती उर्मिला जानती प्रेमा अमृता लालती रामा निशा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदशर््ान किया व प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी दिया। प्रदशर््ान के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, मोहम्मद गालिब, राजेंद्र कुमार सिंह, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, इसरार अहमद, दिलीप सिंह, विद्याधर मिश्र, पंकज चौहान, धर्मेंद्र भारती, बंटी अग्रहरी, कन्हैया लाल सरोज, शमीम अहमद, शैलेंद्र यादव, दूधनाथ गौतम, इमरान सलमानी, रामधनी गौतम, शशि रजक, अरविंद कश्यप, मोनू, मुमताज, ललन सरोज, राहुल प्रजापति, यू के एस यादव, अमर बहादुर, सद्दाम, विंध्यावसनी उपाध्याय, विशाल, अमन, रवि विन्द, राजेश यादव, बृजलाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AcHMQS


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments