PM की काशी से गांधी जयंती पर प्रियंका निकालेंगी 'प्रतिज्ञा यात्रा' | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
वाराणसी । गांधी जयंती पर पीएम के संसदीय क्षेत्र में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित कर के एक बड़ा राजनैतिक संदेश देने जा रही है। जगतपुर डिग्री कॉलेज के मैदान से प्रियंका गांधी यूपी विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनावी प्रचार का आगाज़ करेंगी।
 यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस मैं अपनी तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव की शुरुआत के लिए प्रियंका गांधी ने 2 अक्टूबर का दिन और शहर वाराणसी चुना है। रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज मैदान में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की गई है। जिसके बाद वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लगातार अपने संगठन विस्तार पर जोर दे रही है। संगठन की चूलें कसने के लिए लगातार कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र का चुनाव 2 अक्टूबर के विशेष दिन पर किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि प्रियंका गांधी लगातार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में वह 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर जगतपुर डिग्री कॉलेज में एक रैली करेंगी उसके बाद 7 अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। वाराणसी जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए लगातर मेहनत कर रहे हैं।
पूर्वांचल में को कांग्रेस के मजबूत युवा ब्राह्मण चेहरे ललितेश पति त्रिपाठी ने 100 सालों से पुराने अपने कांग्रेसी संबंध को खत्म किया था। इस बाबत राजेश तिवारी ने कहा कि जिनकी बात आप कर रहे हैं उनका जनाधार कितना है यह देखने वाली बात है। उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और संगठन पूरी मजबूती से कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रियंका गांधी जी ने ज़मीनी मुद्दों और नए युवा कार्यकर्ताओ के जिम्मे चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। ऐसे में जो गए उनकी चर्चा व्यर्थ है।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WdaBim


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments