शारदा आईर की सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई- बृहन्मुबई  महानगर पालिका शिक्षण एफ- उत्तर विभाग अंतर्गत  कोरबा मिठागर मनपा हिंदी शाला क्र- 1 में मनपा शिक्षण विभाग तथा शाला की आदर्श शिपाई शारदा परमानंद आईर के सेवा संपूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफ - उत्तर विभाग के प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे- पाटिल ने किया। सर्वप्रथम व्यास  पीठ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती पूजन का कार्य विद्वान मुख्याध्यापक अनिल द्विवेदी के  प्रतिनिधित्व में  किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना तथा  स्वागत गीत पूर्व इंचार्ज शिक्षक जगदीश दुबे द्वारा वैदिक रीति से सम्पन्न किया गया।  प्रमुख मार्गदर्शक के रूप  में विभाग निरीक्षक जगदीश एन.  गायक वाड, प्रीती पाटिल, कनिष्ठ  पर्यवेक्षक मधुकर माली तथा एफ- उत्तर शाला व्यवस्थापन समिति अध्यक्ष  मार्कंडेय गिरि ने सत्कारमूर्ति शारदा पी आईर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय तथा अविस्मरणीयय कार्यों का विश्लेषण किया। मुख्याध्यापक प्रतिनिधि के रूप में सूर्यकांत विरकर , श्रीमती लीलावती सिंह, रणबीर कौर ओबेरॉय, विनोद कुमार मिश्रा,  देवेन्द्र  सिंह, मोहिनी कावले, अरविंद पांडेय ,  ऊषा  पथनवार, जसपाल कौर बांगा,,पंचदेव मौर्या, स्नेहा शिंदे,  प्रितपाल कौर अरोरा ,कुतुबद्दीन शेख़, तथा शिक्षक के रूप में श्रीमती मनीषा किसन पावडे,  महाबल वर्मा, ओंम प्रकाश मिश्रा, उपेन्द्र प्रताप राय, आलोक सिंह, सुनील कुमार पांडेय, अजय कुमार पाल, राम खेलावन वर्मा,  , लल्लन यादव, विजय सिंह, आनंद सिंह, जसवंत कौर  पड्डा ,तंत्र स्नेही शिक्षक सुधीर कोचे, विशाल चाफेकर, सोएब शेख़, राजन राठोड ,भरत झाम्बरे आदि शिक्षकों तथा  सत्कारमूर्ति की सुपुत्री व पुत्रबधू,ने अपने मंतव्य प्रस्तुत करते हुए शाला की गुणवंत शिपाई शारदा आईर का  अभिनंदन पत्र, प्रशस्ति पत्र, शाल , श्रीफ़ल , पुष्प गुच्छ, उपहार की तमाम वस्तुएँ प्रदान कर आदर- भाव, सत्कार तथा गुणगौरव किया। प्रशस्ति पत्र का वाचन शिक्षक उमाशंकर यादव ने किया। इस अवसर पर   मुंबई मनपा के अधिकांश मुख्याध्यापक, शिक्षक इतर कर्मचारी, पालक, एस एम सी सदस्य तथा समाज की मानी जानी हस्तियों ने भी  गौरव मूर्ति का सत्कार तथाअभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन एफ -उत्तर विभाग शाला व्यवस्थापन समिति तथा सभी मुख्याध्यापकों   एवं शाला संकुल आयोजन समिति के तत्वावधान में  शाला की मुख्याध्यापिका प्रितपाल कौर अरोरा के कुशल मार्गदर्शन में कोविड-19 की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए किया गया।  कार्यक्रम  का संचालन शिक्षक हवलदार सिंह तथा आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह ने अतिशय विनम्रतापूर्वक सम्पन्न किया।

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AJqJHn


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments