पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि | #NayaSaberaNetwork

पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव को दी गई श्रद्धांजलि | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर के तत्वाधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए  समाजवादी चिंतक वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि ओम प्रकाश जी बचपन से ही आर.यस.यस. से चलकर समाजवाद की राह पकड़ी। वह अपने स्वभाव को प्राप्त कर लिए थे, वे उत्तर प्रदेश की सरकार में कैबिनेट चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे।
मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रोफेसर डॉ आर.एन. सिंह ने कहा श्रीवास्तव जी के सहजता, सरलता, विदुता कार्यकुशलता के सभी कायल थे वह जनपद के आफताब थे। विशिष्ट अतिथि डॉ.पी.सी. विश्वकर्मा ने कहा वह गरीबों मजदूरो मजलूमो की आवाज थे संघर्ष में कई बार आंदोलनों में जेल भी गए।
वीरेंद्र सिंह डिफाल्टर ने कहा कि ओम प्रकाश का वास्तविक मूल्यांकन नहीं हो पाया समाज में। व्यक्ति का जो व्यक्तिगत आचरण है वही उसका राजनीतिक प्रतिबिंब है।
आदित्य प्रसाद उपाध्याय ने कहा वह चंद्रशेखर के साथ-साथ र्आचार्य नरेंद्र देव कृपलानी का भी सानिध्य रहा।
दुष्यंत सिंह ने कहा कि जब ओमप्रकाश कहिए तो चंद्रशेख और चंद्रशेखर कहिए तो  ओम प्रकाश की झलक याद आती है। राधेश्याम पांडे ने कहा कि वह पुरानी परंपराओं के नेता थे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ओम प्रकाश जी त्याग की प्रतिमूर्ति थे। जीतेंद्र उपाध्याय ने कहा वह जनपद के गौरव थे। गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने कहा उनका साहित्य कला में भी बहुत ज्यादा गहन रुचि थी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने कहा कि ओमप्रकाश समाजवादी विचारक व महान नेता थे। उनके पुत्र मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि जिस तरह आप सब आज दुखद घड़ी में हमारे साथ हैं मेरा हौसला बनाए हुए हैं आगे भी आप लोग हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उक्त अवसर पर डॉ संजय सिंह सागर, प्रवीण कुमार शुक्ला, हरिकेश यादव, विष्णु कुमार तिवारी, सुशील दुबे, राजकुमार पांडे, मृगांक शेखर श्रीवास्तव, प्रियम कमलाकांत सिंह, देवेंद्र नाथ राय एडवोकेट, आनंद प्रेम धन सरोज सभा नारायण चतुर्वेदी हिमांशु उपाध्याय
अंत में कार्यक्रम आयोजक पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय सचिव संस्था श्री संजय उपाध्याय ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad


*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Yukg4R


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments