मनपा जी उत्तर और एफ उत्तर विभाग में ऑनलाइन हिंदी दिवस कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaberaNetwork

मनपा जी उत्तर और एफ उत्तर विभाग में ऑनलाइन हिंदी दिवस कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई।  बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण  जी उत्तर/ एफ उत्तर विभाग  में  विभागीय उच्च अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में हिंदी दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफ उत्तर/ जी उत्तर विभाग के प्रशासकीय अधिकारी किसन पावडे  पाटिल तथा स्नेहलता डुंबरे ने विभाग निरीक्षक जगदीश एन.  गायकवाड की उपस्थिति तथा उनके उत्तम आयोजन- नियोजन में किया। सर्व प्रथम ऑनलाइन दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदन का  कार्य शिक्षक विनोद कुमार शुक्ल के तत्त्वावधान में संपन्न किया गया। स्वागत गीत  शिक्षिका सोनिया ने अतिशय मधुर स्वर -लय के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी गुणवंत शिक्षक राम कुमार राय ने प्रस्तुत किया। प्रमुख अतिथि के रूप में कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली , वरिष्ठ साहित्यकार- शिव पूजन पाण्डेय तथा पूर्णिमा पांडेय ने हिंदी दिवस कार्यक्रम  में अपने मार्गदर्शन के माध्यम से  हिदी को राष्ट्रीय स्तर पर राज भाषा तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली  द्वितीय क्रमांक की भाषा का दर्जा स्वीकृत  करते हुए हिंदी भाषा की महत्ता , गुणगान तथा यशोगान  किया तथा  इसे अत्यंत ही सरल, सहज, मृदुल तथा   जन-जन की भाषा से विभूषित तथा अलंकृत भी किया। इस अवसर पर एफ  उत्तर/ जी उत्तर विभाग के अधिकांश विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के अवसर पर अपने वक्तृत्व,  गीत, काव्यपाठ,  एकांकी, संवाद, आत्मकथा,  हिंदी कथा गोष्ट, दोहे , चौपाइयाँ प्रस्तुत कर हिंदी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहभाग किया।  शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में  दुर्गा प्रसाद हटवार, रवींद्र पाटील, नवीन कारेमोरे तथा मुख्याध्यापक प्रतिनिधि के रूप में विनोद कुमार मिश्रा, लीलावती सिंह तथा पुष्पा कोली सहित  शिक्षा तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने कुशल वक्तृत्व तथा काव्य पाठ के माध्यम से हिंदी दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम के आयोजन, नियोजन/संयोजन  तथा क्रियान्वयन में  जी उत्तर, एफ उत्तर विभाग के सभी मुख्याध्यापक / इंचार्ज हवालदार एस.सिंह सहित  अधिकाधिक शिक्षकों व शाला व्यवस्थापन समितियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। ऑन लाईन हिंदी दिवस कार्यक्रम में 200 सेअधिक विद्यार्थियो तथा आमंत्रित अतिथियों ने सक्रिय सहभाग लिया। सहभागी सभी विद्यार्थियों,  शिक्षकों तथा आमंत्रित अतिथियों को ऑनलाइन लाल गुलाब,  तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम का  तंत्र  स्नेही क्रियान्वयन शिक्षक कुशल  वर्तक, राजन राठोड, अवकाश गजापुरे ने किया जबकि सूत्र संचालन शिक्षक  अरविंद सिंह ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया। आमंत्रित अतिथियों के प्रति आभार  प्रदर्शन प्रतिभा सम्पन्न शिक्षक मनीष रामटेके ने  व्यक्त किया।

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भंडार (मड़ियाहूं वाले) वापसी में 0% कटौती. 75% (18kt.) का ही दाम लगेगा. 91.6% (22kt.) हैं तो (22kt.) का ही दाम लगेगा. विनोद सेठ अध्यक्ष — सराफा एसोसिएशन मड़ियाहूं वाले, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी — भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूं. मो. 9918100728, राहुल सेठ, मो. 9721153037. के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर*
Ad


*स्व. उमानाथ सिंह ( पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह | दिनांक : 13 सितम्बर 2021 (सोमवार) समय: अपराह्न 12:00 बजे स्थान: टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | मुख्य अतिथि - माननीय राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार | विशिष्ठ अतिथि - माननीय गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार | अध्यक्षता माननीय डा. कीर्ती सिंह पूर्व कुलपति | उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान, जौनपुर उमानाथ सिंह हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल शंकरगंज, महरूपुर, जौनपुर-222180 यू.पी.*


*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3hAcaOV


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments