अधिवक्ताओं में बाराबंकी के अधिवक्ता की हत्या पर रोष, ज्ञापन सौंपा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज/जौनपुर । अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ की शाहगंज इकाई ने बाराबंकी के अधिवक्ता की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को सौंपकर सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार यादव एडवोकेट के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में आएदिन अधिवक्ताओं के साथ अत्याचार और उनकी निर्मम हत्याएं हो रही हैं। कहा बाराबंकी जिले के सफदरजंग थाना क्षेत्र के छेरकपुरवा गाँव निवासी युवा अधिवक्ता कुलदीप रावत की गला रेतकर हुई हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना में प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की। वही मृतक अधिवक्ता के परिजनों को आर्थिक सहायता और सुरक्षा की मांग की।
ज्ञापन देने वालों लालचंद, जय प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, राजीव सिंह, शारिक खान, पुष्पकांत यादव, राजपति मौर्य, विशाल सिंह, दिलराज बाबू आदि रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3jWU5vW


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!