व्यापारियों में एकता बहुत जरूरी : इंदू सिंह | #NayaSaberaNetwork

कृष्णा सिंह
पतरही, जौनपुर। पतरही चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा के पतरही बाजार में रविवार को संजय पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष डोभी के मकान में उद्योग व्यापार मण्डल शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिसके बतौर मुख्य अतिथि जिला उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह "इंदू" रहे। कार्यक्रम रामजी बरनवाल की अध्यक्षता व संचालन संजय पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। श्री सिंह ने सभा सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों में एकता बहुत जरूरी है व्यापारियों के हितों की रक्षा को लेकर सदैव जिला उद्योग व्यापार मण्डल लड़ाई लड़ता रहेगा।


श्री सिंह ने सभा सम्बोधित करने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया।शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पतरही व्यापार मण्डल संरक्षक चन्द्रकेश जायसवाल,सुरेन्द्र जायसवाल पूर्व प्रधान,अध्यक्ष ताड़केश्वर सिंह "ताड़क",उपाध्यक्ष मनीष यादव,अकरम शेख, बृजेश राजभर "गोपाल",कोषाध्यक्ष संदीप बरनवाल,सूचना मंत्री संजय कुमार जायसवाल,महामंत्री रोशन सिंह, संगठन मंत्री शौकत अली ने आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

गौरतलब हो कि जिला महामंत्री आरिफ हवीब खान, जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी, कोषाध्यक्ष उमेश चंद गुप्त, विनोद सिंह ने भी व्यापारियों के सामने अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान अध्यक्ष - ताड़केश्वर सिंह "ताड़क"उपाध्यक्ष -मनीष कुमार यादव,अकरम शेख,बृजेश राजभर गोपाल महामंत्री-रोशन सिंह संगठन मंत्री-शौकत अलीमंत्री-अनिल बरनवाल, राजेश सेठ, नीरज बरनवाल, अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष-सन्दीप बरनवाल सूचना मंत्री- संजय जायसवाल कार्यकारणी सारणी सदस्य- सोनू सेठ,अमन सेठ,सन्तोष राजभर,शनि शर्मा, सूर्यांश सेठ संरक्षक -संजय पाण्डेय ,मनोज सिंह, चन्द्रकेश जायसवाल पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष व ग्राम प्रधान , सुरेंद्र जायसवाल पूर्व प्रधान,रामजी बरनवाल, उमाशंकर सिंह, पतिराज सेठ,शैलेन्द्र मिश्रा, राजकुमार जायसवाल ,अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु व बाजारवासी पंकज सिंह, सोहन सिंह, योगेश मिश्रा"पिंकल",विशाल सिंह, हिमांशु सिंह, विकास माली, रमेश यादव, छोटेलाल यादव पूर्व प्रधान, परवाना शेख ,गुलाब गुप्ता,मनोज गुप्ता आदि  बाजारवासी रहे मौजूद।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad


*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3jMCLcM


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments