अति पिछड़ा सम्मलेन को लेकर केवट रामधनी बिन्द ने चलाया जागरूकता अभियान | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
अति पिछड़ा सम्मलेन को लेकर केवट रामधनी बिन्द ने चलाया जागरूकता अभियान | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्जापुर। भारतीय मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में मिर्जापुर जिले मड़िहान विधानसभा में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच में राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद जनता को चेता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की सरकार है। भाजपा की सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है जिससे आम जनता परेशान है। युवा बेहाल हैं जिसके चलते उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी भी बढ़ रही है। हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं चरम सीमा पर हैं। उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सरकार चलाने में सक्षम है। आने वाले समय में भागीदारी संकल्प मोर्चा भारतीय मानव समाज पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और शोषित व अति पिछड़े लोगों को उसे हक अधिकार दिलाने का काम करेगी। इस दौरान मड़िहान विधानसभा ग्रामसभा सुरहा पोखरा पर होने वाले अति पिछड़ा सम्मलेन के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही कहा गया कि 5 सितम्बर के सम्मलेन की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad


*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3kRWGXd


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!