किसी का सम्मान करना उसका हौसला बढ़ाना होता हैः राकेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
किसी का सम्मान करना उसका हौसला बढ़ाना होता हैः राकेश श्रीवास्तव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी ने स्वजातीय बंधुओं का किया सम्मान
जौनपुर। किसी का सम्मान करना उसका सम्मान नहीं, बल्कि खुद का सम्मान है और उसका हौसला बढ़ता है। देश समाज के लिए कुछ और बेहतर करने का। सम्मान मिलने से इंसान के अंदर से प्रेरणा जागृत होती है। वह अधिक ऊर्जावान महसूस करता है। उपरोक्त बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी के महासचिव/जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने महासभा द्वारा कैंप कार्यालय मियांपुर पर आयोजित स्वजातीय बंधुओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर चित्रगुप्त पूजन से शुरू हुआ। तत्पश्चात् कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा को विधानसभा सदर का प्रभारी बनाये जाने, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव सहायक अध्यापिका को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने व जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव को इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ का महासचिव बनाए जाने पर तीनों विभूतियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आनंद मोहन श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, संगठन मंत्री श्याम रतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, जय आनंद, अरुण श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रमोद दादा, राकेश श्रीवास्तव चुन्नू,  नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, छायाकार आशीष श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया।

*365 शाहगंज विधानसभा जौनपुर के युवा भाजपा नेता, राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*आनन्द मार्ग जूनियर हाईस्कूल माधोपट्टी जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारम्भ। सम्पर्क करें डायरेक्टर बृजेश कुमार सिंह, मो. 7704052233, 9453367628 एवं विद्यालय परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3mLOGty


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!