खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सिकरारा,जौनपुर। त्योहारी सीजन में बाजार में घटिया खाद्य सामग्री न बेची जाए, इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरु वार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिकरारा बाजार, चौराहा व बरईपार चौराहा पर खुले मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। सदर तहसील की खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. तूलिका शर्मा ने  दुकानों पर बेची जा रही खाद्य सामग्री की जंाच की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार कार्रवाई से बचने के लिए अपनी-अपनी दुकानों के शटर डाउन कर रफू चक्कर हो गए। डा. तूलिका ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर विभिन्न बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि टीम त्योहारी सीजन होने के कारण आने वाले दिनों में लगातार मार्केट चेक करती रहेगी। अगर कोई घटिया खाद्य सामग्री बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहार रक्षाबंधन में दुकानदार मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट न करे। इसके साथ ही किराना व्यवसाईयो को भी हिदायत दी कि सरसांे के तेल व दाल में मिलावट मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। मिठाई बेचने वाले दुकानदार रंगीन व चांदी वर्क की मिठाई न बेचे। खाने वाले सामानों को साफ- सुथरे स्थान पर ढंककर रखे। दुकान पर लाइसेंस का होना जरूरी है। सभी दुकानदार कोशिश करे कि अपनी दुकान पर ही मिठाई बनाये। बाहर की मिठाई मंगाने से बचें। जिनका लाइसेंस नही है वो लाइसेंस के लिए आवेदन करें।

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3miggOv


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!