कार की चपेट में आकर वृद्ध की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
नया सबेरा नेटवर्क
खेतासराय,जौनपुर।  शाहगंज मार्ग पर क्षेत्र के गुरैनी बाजार में एक आरा मशीन के सामने सोमवार को कार की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आटोरिक्शा द्वारा पीएचसी सोंधी पहुंचाया गया। जहां मुनौवर की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ज़िला अस्पताल जाते समय रास्ते मे मुनौवर की मौत हो गई ।
क्षेत्र के रानीमऊ निवासी मुनव्वर  60 सोमवार की दोपहर  किसी काम से गुरैनी मदरसा गए थे।वापस लौटते समय  आरा मशीन के सामने बाइक मोड़ते समय वह तेज रफ्तार से आ रही एक कार की चपेट में आ गए। कार उन्हें रौंदते हुए लकड़ी की टाल में टकराकर रुक गई। घटना के बाद चालक कार  छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पीएचसी सोंधी पहुंचे ।ज़िला अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे गम्भीर रूप से घायल  मुनौवर ने दम तोड़ दिया ।
पुलिस ने मृतक के पुत्र ज़फ़र की तहरीर के आधार पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WMIp5R


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!