विद्यालय के लिये उद्योगपति ने दिया एक लाख का सहयोग | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
विद्यालय के लिये उद्योगपति ने दिया एक लाख का सहयोग | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित जनता इण्टर कालेज के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिये उद्योगपति शेषमणि पत्नी बीडी चतुर्वेदी ने एक लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान किया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक अजय त्रिपाठी मुन्ना द्वारा नगर के उमरपुर स्थित आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश में शिक्षा के क्षेत्र में तमाम मनीषीयों ने अपने-अपने ढंग से योगदान दिया है। गर्व है शेषमणि पत्नी बीडी चतुर्वेदी का स्नेह और सानिध्य हमें और हमारे विद्यालय परिवार को मिल रहा है। अजय ने कहा कि आपके दिये हुए एक-एक पैसे का सदुपयोग विद्यालय के विकास में किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भीक्षा मांगकर शिक्षा को मुकाम तक पहुंचाने का काम किया था। सम्मान से अभिभूत शेषमणि व बीडी चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास कर रहे विद्यालय परिवार के साथ सदैव खड़ा रहूंगा। इस मौके विनय सिंह, सुरेश यादव, डा. सुधीर श्रीवास्तव, संजय सिंह, पत्रकार विद्याधर राय विद्यार्थी, ऋषि कुमार, उमेश दूबे, बाबा दूबे, रमेश दूबे, पूर्व सभासद मनीष अस्थाना, राहुल सिंह, चिंतामणि सिंह, पंकज त्रिपाठी एडवोकेट, विराट त्रिपाठी, आकाश, अमर बहादुर आदि उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*एमआरसी चिल्ड्रेन स्कूल केराकत जौनपुर के प्रबंधक डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*जौनपुर कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lYPxX5


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!