युवक ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर की आत्महत्या | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
मड़ियाहूँ । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव का युवक आम के पेड़ में बीती रात अज्ञात कारणों से घर से 1 किलोमीटर दूर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह बाग की तरफ शौच करने गए लोगों ने पेड़ से लटकता युवक का शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी सचिन चौहान उम्र 26 वर्ष पुत्र सेवालाल मंगलवार की रात घर पर खाना पीना खाकर सोया हुआ था रात में कब घर से मां की साड़ी लेकर एक किलोमीटर दूर रजमलपुर निवासी जिलेदार के आम के बाग में पहुंचकर एक पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार की  सुबह गांव के कुछ लोग बाग की तरफ नित्य क्रिया के लिए गए हुए थे कि आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता देख पास में गए तो युवक की पहचान सेवालाल के पुत्र के रूप में हुई। सूचना लोगों ने मृतक युवक के घर पर परिजनों को दिया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया आनन-फानन में दौड़ कर आम के पेड़ के नीचे पहुंचे तो युवक पेड़ से लटक रहा था। सूचना मड़ियाहूँ कोतवाली पुलिस को दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर मुन्ना राम धुंसिया मय फोर्स के साथ पाली गांव में पहुंचे और पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर शव को कब्जे में लेते हुए  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक मंगलवार को ही अपने ननिहाल संत रविदास नगर भदोही जिले के औरंगाबाद से आया हुआ था। परिजनों को घटना के कारण का पता नहीं है लेकिन परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जब इस संबंध में कोतवाल मुन्ना राम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद ही पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।

*#5thAnniversary : लोकदल के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दुबे की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*#5thAnniversary : अपना दल एस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से जौनपुर के नं. 1 न्यूज पोर्टल नया सबेरा डॉट कॉम की 5वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lyDcc2


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!