जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति द्वारा सामाजिक चिंतन संगोष्ठी संपन्न | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
मुबंई।  जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति  (रजि •) संगठन द्वारा कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया मीट एप पर सामाजिक चिंतन संगोष्ठी का आयोजन 15 अगस्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सामाजिक चिंतन संगोष्ठी में विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष विनोद शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा कु• सोना सैन ने संगठन को मजबूत करने के लिए सामाजिक आन्दोलन को शुरू करने के लिए  गांव गांव जाकर सदस्यता  अभियान चलाने और राजनितिक दलों द्वारा  उत्तर प्रदेश के चुनाव में कर्पुरी फार्मूला लागू करने की घोषणा करने के बाद उसी दल को समर्थन करने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा कु• सोना सैन महिलाओं को जागृत कर महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक रूप भागीदारी निभाने पर जोर दिया,  राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डाॅ. विनोद कुमार शर्मा ने जल्द ही संगठन के राष्ट्रीय कमेटी चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए केंद्रीय कमेटी से अनुरोध किया है । संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार  अनिल शर्मा,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अमर नाथ शर्मा, राष्ट्रीय  उपकोषाध्यक्ष राम आशिष शर्मा संगठन को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय कमेटी और पदाधिकारियों के  विश्वास के साथ मिलकर आगे बढें।उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, आसाम प्रदेश अध्यक्ष   विष्णु हज्जाम  हज्जाम, प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, वकील राठौड़,मनोज कुमार शर्मा,  सुनील शर्मा,  उमेश शर्मा, विनोद ठाकुर ,मिथिलेश शर्मा,  अनिल शर्मा, शिव कुमार वर्मा , हरी लाल शर्मा, बबलू शर्मा, मोन्टू शर्मा लवकुश शर्मा ने  संगठन को मजबूत करने के लिए सामाजिक आन्दोलन तेजी लाने के लिए अपने अपने क्षेत्र के  विधायकों, सांसदो के समक्ष ज्ञापन सौंपकर  अपनी मांगे रखेंगे। ऐसा पुरे उत्तर प्रदेश में शुरू किया जाएगा।
सामाजिक चिंतन संगोष्ठी का समापन करते हुए जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति  (रजि •) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना के मुंबई पश्चिम विभाग महासचिव   राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर ने सभी को विश्वास दिलाया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के लिए,  सदस्यता  अभियान चलाने के लिए सबसे पहले अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क शुरू करने के लिए कहा। और छोटे बडे सभी को साथ मिलकर सामाजिक एकता कायम करने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर ने कहा है कि  महाराष्ट्र के  स्वजातीय समाज के लोगों द्वारा फुटपाथ पर  रोजगार करने वालों के लिए बी एम सी कार्ड बनवाने के लिए जल्द ही महाराष्ट्र उधोग मंत्री मा सुभाष देसाई के समक्ष मिलकर ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे रखेंगे।

*राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*इंटेलेक्चुअल पब्लिक स्कूल, बोदकरपुर, जौनपुर के प्रबंधक वसीउल्लाह अंसारी एवं पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3g7OGzE


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments