#JaunpurLive : भाजपा का महापौर बना तो फेरीवालों को मिलेगा न्याय और आत्मसम्मान–राजहंस सिंह

Team NSN

#JaunpurLive : भाजपा का महापौर बना तो फेरीवालों को मिलेगा न्याय और आत्मसम्मान–राजहंस सिंह


कुर्ला की चौपाल बैठक में उत्तर भारतीयों में दिखा उत्साह
मुंबई। मुंबई के 1000 से अधिक स्थानों पर चौपाल के माध्यम से उत्तर भारतीय समाज को संगठित तथा उन्हें उत्साहित करने की दिशा में उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा बुधवार की शाम को कुर्ला विधानसभा के वार्ड क्रमांक 165 में तीसरे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रुप में बोलते हुए मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि अनेक वर्षों से मुंबई की सड़कों पर धंधा करके अपने परिवार का पेट भरने वाले फेरीवालों को लेकर शिवसेना ने अब तक केवल राजनीति ही की है। भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनने के बाद फेरीवालों और न्याय और आत्मसम्मान दोनों मिलेगा। उनके मन में से डर को हमेशा के लिए समाप्त किया जाएगा। साथ ही पिच  लाइसेंस में नाम बदलने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि मुंबई महानगरपालिका में लगातार शिवसेना का महापौर होने के बावजूद, फेरीवालों के साथ जानबूझकर भेदभाव की राजनीति की गई तथा उन्हें उत्पीड़ित किया गया।  राजहंस सिंह ने उत्तर भारतीय समाज को संगठित रहकर समाज के हितों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देने की अपील की। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,  प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी , प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह , नगर सेवक व जिलाध्यक्ष सुषम सावंत , मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, महामन्त्री रमाकान्त गुप्ता ,एड. विरेंद्र दुबे, राजभरजी, मोर्चा सचिव दीपक सिंह, अजय बड़गुजर,पवन सिंह , शंभू सिंह , परमेश्वर उपाध्याय, अजय शुक्ल  सहित मंडल अध्यक्ष , पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उत्तर मध्य जिला के महामंत्री नितेश सिंह तथा उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!