#JaunpurLive : जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल यात्रा

Team NSN






महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशानः लकी यादव
जौनपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर गुरूवार को साइकिल यात्रा निकाली। इसी क्रम में विधायक लकी यादव के नेतृत्व में सीहीपुर रेलवे क्रासिंग से मल्हनी विधानसभा के रीठी तक साइकिल यात्रा निकाली गई। सपाजनों ने जनेश्वर मिश्र के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। विधायक लकी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान है। प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। आज लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। जिन्होंने लैपटॉप, डायल 100, एम्बुलेंस सेवा दिया। साथ ही जनपद को मेडिकल कालेज दिया। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजनाथ, आरबी यादव प्रदेश सचिव सयुस, सोचन विश्वकर्मा, रामधारी पाल आदि उपस्थित रहे।
वहीं सदर विधानसभा में सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। मोहम्मद आजम खान ने कहा कि वर्तमान सरकार में पेट्रोल, डीजल व गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। इस महंगाई से जनता परेशान हैं। दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी 351 सीटें जीतेगी और प्रदेश में सरकार बनायेगी। इस मौके पर दशरथ यादव, मनोज यादव, कन्हैया, रियाज अहमद, सुभाष यादव, जियाउल इस्लाम, सरदार खान, शमीम खान आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में नगर में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर अनवारूल हक गुडडू, आरिफ हबीब, लाल मोहम्मद राईनी, पूनम मौर्या, मो. तौफीक, अनिल यादव, दीपक जायसवाल, शकील मंसूरी, नगर सचिव अंसार इदरीसी, धर्मेन्द्र सोनकर, ताज मोहम्मद, मुकेश यादव, असलम मंसूरी, निहाल निषाद, इरफान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
मल्हनी संवाददाता के अनुसार, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर छबीलेपुर बाजार से सपा नेता आनंद यादव, पंकज यादव व पवन यादव लोहिया के संयुक्त नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। यह साइकिल यात्रा छबीलेपुर बाजार से करंजाकला, मनवल, जेठपुरा, भैसनी, मल्हनी बाजार, अफलेपुर, आदमपुर, दक्खिनपट्टी, बबरखां, ईश्वरीसिंह नेवादा, रामपुर बाजार, भटेवरा तक निकाली गई। इस मौके पर पवन यादव लोहिया ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र की जयंती पर यह यात्रा पूरे प्रदेश में भारी जन आक्रोश का संकेत है। इस मौके पर आलोक यादव पूर्व प्रधान, जितेंद्र यादव, गोरख यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आरबी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वीरभानपुर, सरायलोका, बेल्छा, हीरापुर, हसरौली, गुदरीगंज, सबेपुर, लाला बाजार आदि जगहों पर सैकड़ों साथियों के साथ साइकिल यात्रा निकालकर समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धातों को जनता के बीच पहुंचाया। इस अवसर पर धर्मराज प्रधान, धीरेन्द्र यादव, राहुल, अजय आदि उपस्थित रहे।
जफराबाद संवाददाता के अनुसार, स्थानीय विधानसभा के रामनगर ब्लाक में नेवढ़िया, पांडेयपुर, बनेवरा, बुद्धिपुर, छत्तीसा, हरसिंहपुर तक साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रत्नाकर चौबे, रामनगर ब्लॉक के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, डा. अवधनाथ पाल, लकी त्रिपाठी, अनिल दुबे, केपी पाठक, सुनील यादव, सभाजीत यादव, दिनेश पाल, प्रमोद जायसवाल, उमापति यादव, अर्जुन पाल, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!